फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   younger brother by elder

बडे़ भाई ने छोटे को मार डाला  

Fri, 02 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 02 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
younger brother by elder
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्दन पर कुदाल के डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। जमुनियां गांव के रहने वाले निशान की पत्नी घर के अंदर बांस पर कपड़े फैला रही थीं। उसी दौरान उसके देवर इरफान की पत्नी पहुंची और उसने जेठानी को वहां पर कपड़े फैलाने से रोक दिया। इस पर दोनों में बहस होने लगी। मामला बढ़ने पर इरफान वहां पहुंचा और भाभी पर हाथ उठा दिया। इस बात की जानकारी जब निशान को हुई तो वह तमतमाता हुआ घर पहुंचा और अंदर रखे कुदाल के डंडे से इरफान की गर्दन पर प्रहार कर दिया। हमले से इरफान जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह बात गांव में फैलते ही लोगों ने घर को घेर लिया और इरफान के पिता व निशान को घर के अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सदर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इरफान की पत्नी की तहरीर पर ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed