फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man dead in bus accident

बस की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 11 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 11 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
young man dead in bus accident
आठवीं कक्षा की छात्रा को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। दक्षिणी बाईपास पर लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गया। जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। तीन अन्य बाइक सवार को भी गंभीर चोटे आयी। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के तालबंजरहा के भनगाई निवासी फागू (30) उनकी पत्नी इसरावती (28), दो वर्षीय पुत्री जुगुनी और छोटा भाई लवकुश (20) के साथ मिठौरा से एक ही बाइक पर सवार होकर लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर अपने रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे फरेंदा दक्षिणी बाई पास के डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे थे कि सोनौली से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस के सामने आ गए।
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से लवकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे फागू और उनकी पत्नी इसरावती गंभीर रूप से घायल हो गए। गोद में बैठी बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि बाइक व रोडवेज बस की टक्कर होते ही मासूम बालिका मां की गोद से छिटक कर दूर जा गिरी। उसको हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना पर पिता रामकिशुन बदहवास हो गए। वह पथराई आंखों से बेटे के शव को निहार रहे थे। लवकुश चार भाइयो में तीसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed