फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women killed, 12 wounded in collision with Tempo-Jeep

टेंपो-जीप की टक्कर में महिला मरी, 12 घायल

Sun, 01 Jul 2018 01:10 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 01 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women killed, 12 wounded in collision with Tempo-Jeep
टेंपो-जीप की टक्कर में महिला मरी, 12 घायल - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। कम्हरिया गांव के समीप शुक्रवार को फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मार्शल ने टेंपो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक मार्शल लेकर भाग गया।
विज्ञापन


फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर नौ शास्त्रीनगर निवासी हेमंत वर्मा के घर 23 जून से भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसकी पूर्णाहुति 29 जून को होने के बाद शनिवार को दिन में तोरन विसर्जन के लिए घर की महिलाएं टेंपो में सवार होकर त्रिमुहानी नदी पर गई हुई थीं। जहां से दिन में करीब 11.30 बजे फरेंदा वापस लौटते समय कम्हरिया गांव के समीप फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मार्शल ने टेंपो में टक्कर मार दिया।इस हादसे में टेंपो में सवार सहोदर पट्टी जनपद देवरिया निवासी मैना देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में सवार अन्य लोगों में विंद्रावती (25) निवासी कुसहा कोल्हुई, शांति (45) कोल्हुई, विमला (52)  फरेंदा रूदलापुर, कांति देवी (58) कोल्हुई, उर्मिला (40) सकारपार सिद्धार्थनगर, शोभा (43) देवरिया, सुधा वर्मा सिद्धार्थनगर, मुन्नी देवी सिद्धार्थनगर, संगीता पीपीगंज, प्रिंस (2) व प्रियांशु (4) और चालक सूर्यभान निवासी परसा महंथ घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विंद्रावती, शांति देवी, विमला व चालक सूर्यभान की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed