फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women found unconcious in jungle, rape predictad

जंगल में बेहोशी की हालत में महिला मिली, रेप की आशंका

Mon, 19 Oct 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फरेंदा
अमर उजाला ब्यूरो/फरेंदा Updated Mon, 19 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज-फरेंदा जंगल में रविवार को बेहोशी की हालत में एक अर्धनग्न हालत में महिला मिली। महिला को देखने से लग रहा था कि उसके साथ रेप किया गया है। महिला का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले क ा स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर रोड से सौ मीटर की दूरी पर जंगल में रविवार को एक 27 वर्षीय अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली। जंगल में जलौनी के लिए पहुंचे लोगों की निगाह महिला पर पड़ी तो इसकी जानकारी गांव वालों को दी। सूचना के बाद कई महिलाएं व पुुरुष मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर हरदीडाली गांव के पास लाए। जहां पर महिला के मुंह पर पानी के छींटे मारने के बाद महिला सबको पथराई निगाहों से सबको देख रही थी। लेकिन कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। लोगों ने बताया कि महिला के शरीर के कपड़े खुले थे। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। उसके मुंह व चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। बेहोशी के कारण महिला कुछ भी बताने की  स्थिति में नहीं थी। स्थिति देखने से स्पष्ट हो रहा था कि उक्त महिला के साथ रेप व लूट जैसी घटना हुई है। महिला मैरून रंग की साड़ी व नीले रंग की ब्लाउज पहने थी। सूचना के बाद भी सीमा क्षेत्र के कारण किसी भी थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर गांव वालों ने नाराजगी जाहिर की। पांच बजे के करीब फरेंदा थाने का एक सिपाही मौके पर पहुंचा। गांव वाले महिला को चाय-पानी पिला रहे थे। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed