फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uckkon Dickey eat up the Rs 2.40 lakh

उचक्कों ने डिकी से उड़ाए 2.40 लाख रुपये

Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 22 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रायपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो उचक्कों ने एक मोटर साइकिल की डिकी तोड़कर दो लाख चालीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उचक्कों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी पकड़ियहवां के भगवंत कुशवाहा 2.40 लाख रुपये खाते में जमा करने के लिए एसबीआई के कामर्शियल शाखा में अपने मित्र राजेश चौधरी के साथ पहुंचे। यह रकम चार दिन बाद ट्रैक्टर के किश्त के रूप में जमा करनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक में खड़े एक युवक से फॉर्म 60 भरने के लिए कहा तो उस युवक ने भगवंत को समझाया कि चार दिनों के लिए खाते में मत डालिये वरना इनकम टैक्स कट जाएगा। यह बात सुनकर भगवंत रकम मोटर साइकिल की डिकी में रखकर घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में रायपुर चौराहे पर एक दुकान पर नाश्ता करने लगे। इसी बीच पीछे लगे एक बाइक सवार दो अज्ञात पहुंचे और डिकी को तोड़कर रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को दुकानदार छोटेलाल ने देख लिया और शोर मचाया। पुलिस छोटेलाल की मदद से बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से अभियुक्तों को पहचानने में लगी है। थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया  कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी की जा रही है तथा  बैंक के सीसी टीवी फुटेज से भी घटना के तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed