फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people arrested in bike theft

बाइक चोरी में दो लोग गिरफ्तार

Sun, 17 Jun 2018 01:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 17 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested in bike theft
बाइक चोरी में दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। भुंडी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक लिफ्टरों को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर दिया। पकड़े जाने के दौरान उनके पास से दो बाइक बरामद हुई। बाद में उनकी निशानदेही पर दो और बाइक बरामद हुई। दोनो युवकों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनो ने बताया कि चोरी की बाइक वह नेपाल में बेचते थे।
विज्ञापन

 
 थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर भुंडी चौराहे पर जांच शुरू की गई। जानकारी मिली की दो बाइक लिफ्टर नेपाल बाइक बेचने जा रहे हैं। भुंडी चौराहे पर जांच के दौरान युवक दिखे तो वह पुलिस देख भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर दो और बाइक बरामद हुई। पकडे़ गए युवकों ने अपना नाम धर्मेंद्र चौहान निवासी सिसहनियां थाना उस्का बाजार जनपद सिद्धार्थनगर तथा शिवनाथ चौरसिया निवासी बेलभार थाना परसा मलिक महराजगंज बताया। पूछताछ में पता चला कि 4 मई को ठूठीबारी चौराहे से बाइक चुराकर नेपाल में दोनो ने बेचा था। पकडे़ गये दोनो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed