{"_id":"5cf16faabdec220709710cbd","slug":"truck-driver-dies-after-crushing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागते समय कुचलकर ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भागते समय कुचलकर ट्रक चालक की मौत
Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 31 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
भागते समय कुचलकर ट्रक चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया(बस्तीी)। फोरलेन पर संसारीपुर चौराहे के पास शुक्रवार तड़के पशुओं से भरा कंटेनर ट्रक छोड़कर भागते समय एक व्यक्ति की दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर दूसरे लेन में कंटेनर खड़ा पाया गया। उसमें 20 गोवंशीय पशु लदे थे। दूसरे चालक की मदद से पुलिस कंटेनर को थाने ले आई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार भोर में कंटेनर ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे 20 गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने पकड़ा। इससे पहले चालक कंटेनर लेकर भागने लगा लेकिन 100 नंबर पुलिस वाले पीछा करती रही। पुलिस से घिरते देख चालक हाईवे पर कंटेनर खड़ा कर भागने लगा। चर्चा है कि भागते समय दूसरी तरफ से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि शामली जिले का यूपी-19 टी/0098 ट्रक (कंटेनर) शाकिर के नाम रजिस्टर्ड है लेकिन उसके नंबर प्लेट पर ग्रीस पोतकर उसके ऊपर ओवर राइटिंग कर 0098 की जगह 9998 लिख दिया है। कंटेनर में 20 गोवंशियों को लादकर बिहार ले जाने की सूचना पर गश्त कर रहे डायल-100 पुलिस कर्मियो ने पीछा किया। पुलिस से घिरता देख कंटेनर का चालक व अन्य पशु तस्कर हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास कंटेनर छोड़कर भागने लगे। इसी बीच फैजाबाद की तरफ जा रहे वाहन की चपेट में आ गया।