फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The recent death of the young man suspected

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 22 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The recent death of the young man suspected
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सेमरा महराज में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली।   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सेमरा महराज के कैलाश की बेटी की शादी बुधवार को थी। बारात समरधीरा से आई थी। बारात की विदाई नहीं हुई थी कि बृहस्पतिवार सुबह ही गांव के राहुल का संदिग्ध हालात में लाश मिली। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है। वह गांव के एक टेंट हाउस में काम करता था। शादी वाले घर में भी टेंट के कार्य में लगा था। उसकी मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग करंट लगने से उसकी मौत को कारण बता रहे हैं।  वहीं कुछ दबी जुबान कुछ और ही कह रहे हैं। हालांकि  पुरन्दरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। राहुल की मां ने टेंट व्यवसायी के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन सीधे तौर पर आरोपी नहीं बनाया है। इस बाबत एसओ चंद्रेश यादव का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed