फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death of the young man in the accident, the people put the jam

हादसे में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man in the accident, the people put the jam
हादसे में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
सोनौली(महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की पांच बजे ट्रैक्टर ट्राॅली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस देर से पहुंचने पर लोगों ने सोनौली राष्ट्रीय पर हरियाली बाजार के सामने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद लोग माने और जाम समाप्त हुआ। करीब घंटे भर लोगों ने सड़क को जाम रखा। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

सोनौली की तरफ से मिट्टी लेकर ट्रैक्टर नौतनवां की तरफ जा रहा था। उसी दिशा से आ रहा एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की तत्काल सूचना  ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। सोनौली पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन सूचना के करीब 45 मिनट बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद लोग माने। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में घरों के सामने खड़े ट्रकों की वजह से यह घटना हुई है। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि युवक की पहचान रामसमुझ (38) निवासी खैराटी नौतनवां के रूप में हुई है। परिजनों को बुलाया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed