{"_id":"57f2a7a94f1c1b1b3e26fd1e","slug":"the-death-of-the-innocent-victims-of-the-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बीजापार के असमन छपरा टोले के पास नहर के रास्ते जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया तथा बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। मामले में पुलिस ने रियाज की मां की तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही से दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज किया हैं।
थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बरवां सालिकराम निवासी निजामुद्दीन की पत्नी नशीरून निशा सोमवार को प्रात: आठ बजे अपने तीन बेटों रियाज(8), फिरोज(8) व हुसैन(6) को साइकिल पर बैठाकर ग्राम सभा बीजापार स्थित मजार पर जा रही थी। नशीरून निशा जैसे ही असमन छपरा टोले के पास नहर पर पहुंची थीं की तभी सामने के तरफ से आ रहे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें उसका आठ वर्षीय बेटा रियाज गिरकर ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर में उसके दो और बेटे फिरोज व हुसैन भी घायल हो गए। इसी बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पर भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई।
पथराई आंखों से बेटे को निहारती रही मां
बेटों के लंबी उम्र की फरियाद लेकर ग्राम सभा बीजापार स्थित मजार पर चादर चढ़ाने जा रही मां को इस बात का इल्म नहीं था कि आज उसके मासूम बेटे रियाज के जिंदगी का आखिरी दिन है। अपने आंखों के सामने मासूम बेटे को तड़प-तड़प कर मरता हुआ देख मां नशीरून निशा की पथराई आंखें बरबस अपने लाल को दो टूक निहारती रहीं। अभी चंद मिनट पहले ही हंस-हंस कर बात करने वाले रियाज के मौत की बात नशीरून निशा मानने को तैयार ही नहीं थी। बेटे के शव को गले से लगाकर नशीरून निशा चीख-चीख कर चिल्ला रही थी कि रियाज तुम उठो तुम मुझे छोड़कर नहीं जा सकते।