फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death of the elderly, the fear of murder

संदिग्ध हाल में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
The death of the elderly, the fear of murder
संदिग्ध हाल में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र गांव कवतरी ऊर्फ कटका फार्म के पश्चिम दिशा में ट्यूबवेल के पास सड़क पर बुधवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का संदिग्ध हाल में शव मिला। बुधवार को सुबह घर से बाहर निकले ग्रामीणों ने बुजुर्ग व्यक्ति का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र संतोष भारती ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए करवाई की मांग की। 
विज्ञापन


गांव कोहड़वल के टोला सिसवाडीह निवासी संतोष भारती ने बताया कि उनके पिता बेचन भारती (62) बीते मंगलवार को सुबह भैंस खरीदने के लिए नेपाल राष्ट्र स्थित परासी बाजार जाने को घर से कहकर निकले थे। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो मोबाइल फोन पर बात हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बाजार से भैंस खरीद लिए हैं और घर पहुंचने में रात हो जाएगी। देर रात तक जब पिता घर नहीं आए तो मोबाइल फोन लगाने पर बंद  बताने लगा। सुबह होते ही ग्रामीणों से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव कवतरी ऊर्फ कटका के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर परिजनों के साथ पास जाकर देखा तो शव पिता बेचन का था। मृतक की पत्नी कैलाशी देवी व परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में चार लड़के श्यामबदन, श्यामानन्द, इंदल व संतोष व तीन लड़कियां हैं। थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बेचन के पास से पांच हजार पांच सौ पच्चास रुपये, एक मोबाइल व भैंस खरीदने की रसीद मिली है। मृतक के लड़के संतोष भारती ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed