{"_id":"56ddda2f4f1c1b9f268b4575","slug":"son-in-law-said-faltering-steps-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाते कदमों से बेटे-बहू को दी मुखाग्नि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़खड़ाते कदमों से बेटे-बहू को दी मुखाग्नि
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहू और बेटे का पिता ने मुखाग्नि दी
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्हरिया खुर्द के सेमराडाड़ी की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी की जब एक ही चिता पर शव को रखा गया तो लोगों की आंखें नम हो गईं। बूढ़े पिता ने लड़खड़ाते कदमों से मुखाग्नि की क्रिया की तो सिसकियों ने सन्नाटा तोड़ दिया। कर्मकांड के दौरान लोग बिजली विभाग को कोसते रहे।
सेमराडाड़ी में शनिवार रात बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारी के कारण घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। कई दिन बाद बिजली आने पर मोबाइल चार्जर पर लगाने के दौरान नव दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी। रविवार शाम रोहिन के त्रिमुहानी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दिलीप मौर्या व उनकी पत्नी ममता के लिए एक ही चिता थी।
पिता मोतीलाल ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी तो लोगों का कलेजा मानो फट गया। वहीं रामचंदर का मासूम बेटा देवनाथ पथराई आंखों से पिता के शव को एकटक निहारता रहा। किसी प्रकार से पिता की चिता में आग लगाने की क्रिया पूरी की। देवनाथ के सिर से पहले ही मां का साया उठा चुका था तब वह कुछ जानता भी नहीं था। लेकिन रविवार को पिता का भी हाथ सिर से उठने के बाद उसकी आंखों में मानो आंसू सूख गए थे। गांव में एक साथ तीन की अर्थी उठने के बाद सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। लोग एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विधायक ने मदद का आश्वासन दिया
घटना के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक विनोद तिवारी पीड़ित परिवार से मिले। लोगों को सहायता शीघ्र दिलाने की बात कही। सोमवार को दिन में विधायक ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। विधायक के पहुंचने पर गांव में सन्नाटा था। लोग लापारवाह बिजली कर्मचारी को कोस रहे थे जिनके कारण दो परिवार उजड़ गए। विधायक ने कहा कि मृतक परिवार को शीघ्र सहायता राशि मिलेगी। बिजली विभाग के कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह पहुंचे और ढांढस बधाया। शिवप्रकाश यादव, विभूती पांडेय, गौरीशंकर मालवीय, अरविन्द दूबे, रविन्द्र मिश्रा रहेे।