{"_id":"57b8a5344f1c1b18206eb889","slug":"sister-s-boy-friend-had-kiiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन के प्रेमी ने की थी मंगीता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी बहन के प्रेमी ने की थी मंगीता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आफिस में हत्यारोपी के साथ एसपी ने की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एक जुलाई को हुई किशोरी की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी ने शनिवार को बताया कि किशोरी की हत्या उसके गांव के ही एक युवक ने अपने नेपाल निवासी सहयोगी के साथ मिलकर की थी। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी नेपाल निवासी युवक की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपक किया जा रहा है। घटना के पीछे मुख्य आरोपी का मृतका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध होना बताया गया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के कौमी गांव निवासी सुरेंद्र कुर्मी की 15 वर्षीय पुत्री मंगीता की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह 30 जून को बकरी चराने गई हुई थी। एक जुलाई को किसीने सूचना दी कि उनके पुत्री की लाश खेत में पड़ी है। किशोरी के शव का पोसटमाटर्म के बाद निचलौल थाने में दो जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ।
एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। घटना की गहन छानबीन से कुमारी मंगीता की हत्या गांव निवासी मंशा उर्फ मंशन तथा नेपाल निवासी कुवरे कुर्मी ने की थी। कुबेर कुर्मी बलीनगर थाना बेलाटाड़ी जिला नवलपरासी नेपाल का निवासी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि विवेचना में पता चला कि अभियुक्त मंशा उर्फ मंशन का प्रेम मृतका मंगीता की बड़ी बहन से था। इसकी जानकारी मंगीता को थी। उसने देानों के प्रेमसंबंधों को मां-बाप को उजागर करने की बात कही गयी थी। घटना के पीछे यही मुख्य वजह है। अभियुक्त मंशा उर्फ मंशर्न को 19 अगस्त को ग्राम औरहवा थाना निचलौल के पक्की सड़क मोड़ से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से आला कत्ल हंसीया व मृतका का दुपट्टा बरामद किया गया है।