फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scorched couple serious

झुलसे दंपति गंभीर

Sun, 27 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 27 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Scorched couple serious
आग में झुलसे
पनियरा क्षेत्र के ग्रामसभा शीतलपुर के साधू टोले में मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला ने बच्ची समेत खुद को आग के हवाले कर दिया था। झुलसने से बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि आग बुझाने में पति भी झुलस गया था। दंपति का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


साधू टोले के सुरेश राजभर अपनी पत्नी नीतू के साथ बड़े भाई रमेश व मां से अलग रहता है। होली के दिन नीतू ने मायके जाने की जिद कर बैठी। मां ने बड़ी बहू से सुरेश को दो पीस मीट और खाना देने की बात कही। सुरेश को भाभी द्वारा दिए गए खाना खाते देख आग बबूला हो गई। डेढ़ वर्षीय बच्ची को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। दोनों को जलते देख पति ने आग बुझाने की कोशिश में घर के बगल के पोखरे में कूद गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से जली बच्ची सोनाली की मौत हो गई। पति और पत्नी को गांव वालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। पति चेहरे से लेकर पैर तक जला है जबकि पत्नी पेट और पैर में जली है।सुरेश की शादी तीन वर्ष पूर्व श्याम देउरवा क्षेत्र के तरकुलवां गांव में हुई है। वह पनियरा में एक व्यापारी का टेंपो चलाता है। सोनाली एकलौती पुत्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed