फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   school buses found over loaded

ओवरलोड मिलीं 11 स्कूल बसें

Fri, 23 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
school buses found over loaded
जाम में फंसी स्कूली बस। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ओवरलोड के मामले में स्कूलों बसों पर एआरटीओ का डंडा चलना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान में 11 ऐसी बसें मिलीं, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। ऐसे स्कूलों के बसों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उनका परमिट निरस्त करने के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त के आदेश पर ओवरलोड स्कूली बसों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने लगभग तीन दर्जन गाड़ियों की चेकिंग की। इनमें 11 ऐसी गाड़ियां मिलीं, जिनमें बच्चों को ठूंस कर बैठाया गया था। 
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने एमआई पब्लिक स्कूल हरपुर, पनियरा, जेएन पब्लिक स्कूल, श्यामदेउरवा, एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर, माडर्न कान्वेंट स्कूल पनियरा, श्याम देवी स्मारक स्कूल, गांगी बाजार, संतकबीर दास पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर, वाईपीआर मेमोरियल स्कूल, पिपरपाती, चार्ट द किंग स्कूल नौतनवा, सनराइज पब्लिक स्कूल, फरेंदा बुजुर्ग, सेंट जोसेफ स्कूल निचलौल व देव पब्लिक स्कूल निचलौल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी बसों की परमिट निरस्त करने के लिए संस्तुति की है। इस अभियान से अन्य स्कूलों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव का कहना है कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed