फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage over hospitsl

डॉक्टर की लापरवाही बता घरवालों का हंगामा

Fri, 05 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
rampage over hospitsl
निचलौल में उज्जवला हास्पिटल पर परिजन की मौत के बाद लगी लोगों भीड़। - फोटो : अमर उजाला
निचलौल। चमनगंज पुल स्थित उज्ज्वल हास्पिटल में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे आपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हास्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर  हंगामा किया। सूचना पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के बढैपुरवां निवासी शमशेर की 27 वर्षीय पत्नी शाबिया खातून को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे उज्ज्वल हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां देर रात आपरेशन से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। आपरेशन के उपरांत बृहस्पतिवार की सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल संचालक को बताया तो वह नार्मल बताता रहा। इधर, महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। इस बीच दोपहर तीन बजे अस्पताल संचालक ने महिला को रेफर कर दिया और परिजन तत्काल उसे गोरखपुर ले जाने की तैयारी में जुट गए कि इस बीच महिला की मौत हो गई। इसके बाद बौखलाए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आक्रोश देख अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया और उन्हें लेकर थाने आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed