{"_id":"577c02084f1c1b78467f9b89","slug":"old-man-dipped-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने के दौरान नदी में डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चराने के दौरान नदी में डूबे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
संतलाल सहानी के घर पर रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रतनपुर। मंगलवार को नदी पार करते समय एक वृद्ध डूब गया। चरवाहों के शोर मचाने पर पहुंचे घर वालों और अन्य लोगों ने उनकी काफी तलश की, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नौतनवां थाना के चकदह खास निवासी 60 वर्षीय संतलाल साहनी मंगलवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे गांव से पूरब बघेला नदी के पतरकी घाट पर भैंस चराने निकले थे। वे नदी पार जंगल में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी अधिक होने से वह भैंस के साथ तैर रहे थे कि अचानक उनका हाथ भैंस से छूट गया। वह डूबने लग़े और उनकी पगड़ी और लाठी बहने लगी।
साथी चरवाहा गोलू ने उनको डूबता देखकर शोर मचाया तो बाकी चरवाहे भी दौड़े और नदी में छलांग लगाकर ढूंढने का प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और नदी में ढूंढने का प्रयास किए लेकिन पता नहीं चल पाया। मृतक के पिता धर्मराज और पत्नी गुजराती का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर खोरिया चौकी की पुलिस भी पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।