फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanvan's businessman died in Nepal

नौतनवां के कारोबारी की नेपाल में मौत

Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nautanvan's businessman died in Nepal
नौतनवां के कारोबारी की नेपाल में मौत - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। नेपाल के भैरहवां डंडा नदी पुल के पास नौतनवां कस्बे में रहने वाले व्यापारी की डीसीएम की टक्कर से बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने व्यापारी के परिजनों को शव सौंप दिया। नौतनवां कस्बे के न्यू मार्केट मोहल्ले में व्यापारी के आवास पर शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि नौतनवां कस्बे के व्यापारी सरदार सतविंदर सिंह उर्फ गुड्डू राजपाल (38) निवासी न्यू मार्केट नौतनवां बृहस्पतिवार को भैरहवां गये थे। गुड्डू राजपाल का नेपाल व भारत में ट्रांसपोर्ट व क्रेसर का कारोबार है। बृहस्पतिवार की रात सतविंदर अपनी नेपाली नंबर की बाइक से भैरहवां से सोनौली की तरफ आ रहे थे। वह डंडा नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि एक डीसीएम ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में सतविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह हेलमेट पहने थे। हादसे के तुरंत बाद डीसीएम चालक गाड़ी वहीं खड़ी कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रूपन्देही श्यामलाल ज्ञवाली ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद व्यापारी के परिजनों को शव सौंप दिया गया। शुक्रवार को व्यापारी के परिजन भैरहवां पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर नौतनवां पहुंचे। व्यापारी के आवास पर उनके शुभचिंतक समेत तमाम गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed