{"_id":"58a353fd4f1c1b5f7ed85d05","slug":"murdered-affter-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल मे गैंगरेपके बाद बालिका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल मे गैंगरेपके बाद बालिका की हत्या
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु के चंद्रौटा में दो दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव एक पोखरे से बरामद हुआ है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर जगह-जगह ब्लेड के निशान भी मिले हैं। मामले के खुलासे को लेकर मंगलवार चंद्रौटा में स्थानीय लोगों नें प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
चंद्रौटा सदर में शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक गुम हो गई। आस-पास तलाश के बाद सोमवार को परिजनों ने चंद्रौटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह चंद्रौटा के निकट रहटकोल तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और रक्तस्राव मौत का कारण बताया गया है। बच्ची के शरीर पर ब्लेड से काटे जाने के निशान मिले हैं।
घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए लोग सड़क पर उतरे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने प्रदर्शन करते हुए इलाका प्रशासन कार्यालय चंद्रौटा में ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में कपिलवस्तु प्रहरी प्रमुख भोजगंग शाह ने कहा कि 24 घंटे में गिरफ्तारी होगी। एक संदिग्ध को गिरफ्तार करके पूछताछ हो रही है। अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे।