फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   learning tractor driving, dead

सीखने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किशोर की मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
learning tractor driving, dead
accident
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर टोला पंडितपुर में रविवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर चलाना सीख रहे 15 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नौतनवां पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तीरथ उर्फ जुगनू का 15 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान पूर्व प्रधान बैजनाथ यादव के कंबाइन पर काम करता था। रविवार रात ट्रैक्टर चालक सुभाष और परसा मलिक थाना क्षेत्र के महरी निवासी जयकरण के साथ वापस लौट रहा था। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी कर चाबी लेकर चालक सुभाष अपने घर खाना खाने चला गया।
विज्ञापन


रोहित और उसका साथी जयकरण वहां रुक गए। रोहित ने किसी तरकीब से ट्रैक्टर को चालू कर दिया। गियर बदलते ही ट्रैक्टर सरपट दौड़ने लगा। रोहित उसे संभाल नहीं पाया और ट्रैक्टर पलट गया। रोहित उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जयकरन छिटक कर दूर जा गिरा। उसका हाथ टूट गया। सूचना पाकर ट्रैक्टर मालिक बैजनाथ यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल जयकरण को सीएचसी नौतनवां में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि रोहित की मौत की खबर तब दी गई, जब शव को पुलिस लेकर जाने लगी। उसकेे बाद रोते-बिलखते घर वाले ग्रामीणों के साथ भोर में कोतवाली पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed