फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   huts fired, youth burnt

आग से झोपड़ियां राख, युवक झुलसा

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
huts fired, youth burnt
झांगपर गांव के टोला कोईपुरवा में आग से सब राख हो गया। - फोटो : अमर उजाला
धानी बाजार। शुक्रवार को भी आग का कहर जारी रहा। शार्ट सर्किट से लगी आग से जहां दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं बचाने में एक युवक भी झुलस गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सिकंदराजीतपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग को बुझाते समय एक युवक भी झुलस गया। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से रामकरन के झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


जिससे उनके बगल में स्थित सुरेंद्र यादव के ट्रैक्टर और व झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग को बुझाने के चक्कर में राकेश भी झुलस गई। आग का विकराल रूप देखकर लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता तब तक गांव के लोग आग पर काबू पा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की जानकारी मिलने के बाद फरेंदा विधायक विनोद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से बात करेंगे।
धानी चौकी क्षेत्र के गांव झांगपर के टोला कोईपुरवा में आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना  शुक्रवार लगभग चार बजे बजे के आस-पास की है। इसी गांव के बगल में बेलसर का सिवान है। यहां गेहूं की डंठल को किसी ने जला दिया। बाद में हवा तेज होने पर झांगपर की तरफ बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पूरा घर व सामान जलकर राख हो गया। मौके पर विधायक फरेंदा विनोद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख धानी महबूब आलम आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed