फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   human traficing control

मानव तस्करी, सुरक्षा पर बनी रणनीति

Sat, 01 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
human traficing control
भारत नेपाल अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम वीके सिंह व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। शुक्रवार को सोनौली बार्डर के बेलहिया कस्टम आफिस पर भारत व नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई।  इसमें मानव तस्करी पर रोक व आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनी। बैठक में मादक पदार्थों के तस्करी की रोकथाम, मानव तस्करी आदि का मुद्दा उठा।
विज्ञापन


दोनों देशों के अधिकारियों ने सहयोग का भरोसा दिया। दुर्गा पूजा व दशहरा को देखते हुए गाड़ियों के आवाजाही को लेकर भी बात हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपस में समन्वय स्थापित कर चेकिंग कराकर अवांछित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात दुहराई गई। सुरक्षा को लेकर भी चेकिंग की बात हुई। बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी भारत सिंह, भैरहवां के सीडीओ विश्व प्रकाश ढ़काल, एसपी रुपनदेही समेतभारत नेपाल मैत्री संघ के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बार्डर पर हुई चेकिंग
महराजगंज। आतंकी शिविरों पर भारतीय सेना के हमले के बाद भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। शुक्रवार को भी एसएसबी के जवान पूरी मुस्तैदी से इस खुली सीमा पर नजर बनाए रहे। शहर समेत सभी प्रमुख बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थानों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दिन भर  सघन तलाशी अभियान चलाया गया और तलाशी ली गई। एसपी भारत सिंह ने बताया कि सोनौली और ठूठीबारी बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जवानों को विधिवत चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा से जुड़े रास्ते खनुआ, बरगदवा बाजार, दो मुहान घाट, ठूठीबारी, झुलनीपुर नाके पर भी एसएसबी जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है। सीमा पर खुफिया एजेंसियों के जवान भी सक्रिय हो गए हैं। सीमा पर स्थित चार थानों के पुलिस कर्मी भी नेपाल से आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे हैं। एसएसबी के कमांडेंट शिवदयाल ने कहा कि सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed