फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   found dead body of young man

प्रधान पुत्र का भी शव बरामद, मचा कोहराम

Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
found dead body of young man
पुरंदरपुर क्षेत्र के रोहिन नदी में प्रधान प्रतिनिधि का शव मिलने के बाद घर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। लक्ष्मीपुर ब्लाक के मझार क्षेत्र में रोहिन नदी के अमहवां घाट पर मंगलवार करीब 3 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से डूब गए काशीराम महदेवा के पूर्व प्रधान का शव बुधवार की दोपहर कुड़िअहवा बांध के ठोकर मोड़ के पास से ग्रामीणों ने ढूंढ निकाला। हादसे में तीन लोग डूबे थे। दो युवकों का शव ग्रामीणों ने मंगलवार को ही निकाल लिया था। प्रधान पुत्र का शव न मिलने के कारण ग्रामीण पूरी रात जनरेटर लगाकर नदी में छलांग लगते रहे। 
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना के काशीराम महदेवा के पूर्व प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी उर्फ संजीव (35) मंगलवार को लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के लिए रोहिन नदी के अमहवा घाट पर गए थे। विसर्जन के दौरान मूर्ति लेकर दर्जन भर युवक नदी में उतर गए कि तभी मूर्ति का संतुलन बिगड़ गया। संजीव, मोनू और सजन का पैर फिसल गया और तीनों नदी में डूब गए। तीनों को नदी में डूबते देख अन्य लोगों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मोनू व सजन को नदी से बाहर निकाल लिया गया। बाद में बनकटी के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रधान प्रतिनिधि का पता नहीं चल पाने से लोग घबरा गए। पुलिस की लापरवाही देख गांव वालों ने खुद तलाशी अभियान की कमान संभाल ली। पूरी रात हैलोजन के उजाले में तलाश होती रही। फिर भी दोपहर तक सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक कुछ ही पलों बाद जब रानीपुर मझार के दो दर्जन साहसी युवक एक दूसरे के हाथों में हाथ (कक्कन) बांध कर नदी में उतरे और एक छोर से दूसरे छोर तक गहनता के साथ तलाश करने लगे। एक किमी दूर कुड़िअहवा बांध के पास संजीव का शव मिल गया। उसे काशीराम महदेवा मृतक घर लाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed