फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fire destroyed 14 huts in Chainpur

चैनपुर में आग से 14 झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 23 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Wed, 23 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
fire destroyed 14 huts in Chainpur
आग ने सिर से छत छीन ली तो लोगों ने खुले आसमान के नीचे डेरा डाल लिया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के सिसवा बाजार चैनपुर में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से भड़की भीषण आग में 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इसमें एक लाख रुपये नकद सहित पांच लाख रुपये के सामान फुंकने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के चैनपुर में  सोमवार की रात आठ बजे हारून की झोपड़ी से उठी आग की लपटों ने  बगल के नूरजहां की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अगल-बगल की मंसूर, मरियम, रफीक, मेहरूननिशा, शकीना, अजमत, तजामुद्दीन, महिबुननिशा, सैफुननिशा, जलेखा, जैरोना व तबारक की झोपड़ियां भी जलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सबके  कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज, चारपाई, सिलाई मशीन, पंपिंग सेट व अन्य घरेलू वस्तुएं स्वाहा हो गईं। आग की लपटों को देख सारे ग्रामवासी एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए।


सूचना पाकर डेढ़ घटे ंबाद पहुंची फायर ब्रिगेड की  टीम व गांव के लोगों के प्रयास से आग को लगभग तीन घंटे बाद बुझाई जा सकी। इस आग में मंसूर का 90 हजार व सिराजुद्दीन का 20 हजार रुपये सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed