फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ex homme minister's car fallen in river

नेपाल के पूर्व गृहमंत्री की कार नदी में गिरी

Mon, 26 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
ex homme minister's car fallen in river
नदी में डूबने की सूचना पर उमड़ी भीड़ पहुंचे परिजन
सोनौली(महराजगंज)। नारायणगढ़ से काठमांडू जा रहे नेपाल के पूर्व गृहमंत्री माधव घिमिरे की कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे त्रिशूली नदी में गिर गई। उसमें पूर्व गृहमंत्री समेत पांच लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी माता समेत तीन लोगों का शव निकाल लिया है। चालक सुरक्षित बताया गया है। चितवन पुलिस के अनुसार, घिमिरे खुद ही कार चला रहे थे। उनका पता नहीं चला है।
विज्ञापन


चितवन पुलिस अधीक्षक गणेश बहादुर थापा ने बताया कि माधव घिमिरे रविवार शाम 5 बजे काठमांडू जा रहे थे। मुगलिंग के पास त्रिशूली नदी में अचानक कार तीन सौ मीटर नीचे नदी में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी माता चैत्य कुमारी (80) गनर रामचंद्र कार्की, करीबी मित्र नारायण ठकाल और ड्राइवर विष्णु राई को नदी से निकलवाकर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने चालक को छोड़ सभी को मृत घोषित कर दिया। कार नदी में डूब गई है। अभी नदी से अन्य लोगों की तलाश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed