फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Enhanced Surveillance on Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Sun, 26 May 2019 12:21 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 26 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Enhanced Surveillance on Indo-Nepal border
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नेपाल के काठमांडू में पाकिस्तानी नागरिकों के पास से भारी मात्रा में जाली भारतीय करेंसी बरामद होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने सरहद पर सतर्कता बढ़ा दी है। यह पहला मौका नहीं है जब नेपाल में जाली भारतीय करेंसी पकड़ी गई है लेकिन नोटबंदी के बाद यह पहली बार है जब इतनी भारी मात्रा में नई भारतीय करेंसी की जाली मुद्रा बरामद हुई है। उधर, सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सीमा पर हर व्यक्ति को सघन जांच के बाद आने-जाने दे रही हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जाली नोटों के इस खेल में पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ ही भारत विरोधी संगठनों का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। इस खेल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां सहित आतंकी संगठनों से जुड़े लोग नेपाल में बैठे अपने गुर्गों को नोटों की खेप पहुंचाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पाकिस्तान से आने वाली ऐसी अवैध जाली नोटों पर विशेष नजर रहती है लेकिन इसके बाद भी भारत विरोधी संगठन अपने काम को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। भारत विरोधी संगठन नोटबंदी से पहले भी भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित एक समुदाय विशेष के शिक्षण संस्थानों के माध्यम से अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश करत रहे हैं लेकिन लेकिन बीते कुछ सालों से भारतीय और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कड़ाई किए जाने के बाद इस नापाक इरादों पर काफी हद तक लगाम लगाई गई थी। जाली नोटों के इस खेल को भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम, आईएसआई और कुछ आतंकी संगठन मिलकर अंजाम देते रहे हैं। इसका खुलासा बीते कुछ  वर्षों में जाली नोटों की बरामदगी से भी हो चुका है। लेकिन नोटबंदी के बाद नई भारतीय जाली करेंसी की बरामदगी से एक बार फिर अपने देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि नेपाल में दाऊद इब्राहिम और आईएसआई एक बार फिर अपनी पैठ बनाने में जुट गया है और भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश में है। उनके इस खेल में नेपाल में बैठे कुछ भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग भी  शामिल हैं।  एसएसबी के उप कमांडेंट संतोष पंडित ने बताया कि सीमा पर 22वीं और 66वीं बटालियन के कुल 21 बीओपी चेक पोस्ट हैं। भारतीय जाली मुद्रा के साथ नेपाल में पाकिस्तानी नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना मिली है। इसके मद्देनजर सरहद पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed