{"_id":"57489c0f4f1c1b6f48690a5f","slug":"dhamm-chetna-journey-reached-in-boudh-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध विहार में धम्म चेतना यात्रा का स्वागत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बौद्ध विहार में धम्म चेतना यात्रा का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 28 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
worship
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के महाशय वार्ड स्थित बौद्ध बिहार परिसर में शुक्रवार को धम्म चेतना यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संघ नायक भंदत डॉ. धम्म वीरियों ने मानव एक समान जाति धर्म की नहीं कोई पहचान का संदेश दिया। इसके उपरांत चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व राज्य सभा सांसद और आल इंडिया भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. धम्म वीरियों ने कहा बाबा साहेब का सपना था कि सम्राट अशोक की तरह धर्म सापेक्ष पंथ निरपेक्ष लोक कल्याणकारी सुशासन स्थापित किया जाए।
मानवता और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु देश काल परिस्थिति के अनुसार चले ताकि मानव जाति का संपूर्ण कल्याण हो। अंधविश्वास, कुरीतियों का अंत हो और विश्वबंधुत्व की सोच के साथ सर्व समाज का उत्थान हो। लेकिन देश आज राजनीतिकरण के जाल में उलझ गया है और हम सभी को मिलकर इससे उबरना होगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रधानमंत्री का बाबा साहेब की तरफ बढ़ता रूझान राष्ट्रहित में है।
हमें इसे और मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ाना चाहिए। भंते शान्ति मित्र ने कहा कि भगवान बुद्ध की तरह ही बाबा साहेब भी हमारे पुजनीय हैं और प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब की जन्म स्थली को तीर्थ स्थली के रूप में विकसित कर सर्व समाज का मान बढाया है। इस दौरान भंते आर्यवंश, कल्याण, ज्योति, गुंसागर थाहा सत्यदेवलाल श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, ई. आरके मिश्र, चन्दन गुप्ता, प्रभाकर द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल और गिरधारी गुप्ता आदिमौजूद रहे।