फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of a student in Jangal Fergandali village

जंगल फर्जंदली गांव में करंट से छात्र की मौत

Fri, 21 Sep 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 21 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Death of a student in Jangal Fergandali village
जंगल फर्जंदली गांव में करंट से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल फर्जंदली गांव में झूल रहा बिजली का तार छात्र की मौत का कारण बन गया। स्कूल से लौटते समय छात्र गांव में पहुंचा लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर झूल रहे विद्युत तार की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने विद्युत निगम के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जंगल फर्जंदली गांव के रहने वाले दिग्विजय गुप्ता (18) बृहस्पतिवार को महराजगंज जीएसवीए इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। गांव के लोगों ने बताया कि दिग्विजय अभी घर से थोड़ी दूरी पर ही था कि सड़क के किनारे झूल रहे तार की चपेट आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली कटवाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिग्विजय के पिता मंगरू ने बताया कि वह इंटरमीडिएट में पढ़ता था। पढ़ाई में तेज था। घर पर भी पूरे मनोयोग से पढ़ाई करता था। लोगों ने बताया कि तीन भाइयों में दिग्विजय सबसे बड़ा था। उसका भाई  सूरज (17) एवं अर्जुन (13) सहित परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मां नंदलावती देवी रह रह कर बेहोश हो जा रही थीं। बड़हरा रानी के ग्राम प्रधान अजय धर दूबे, बबलू सिंह आदि ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। इन लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से तार ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान   नहीं दिया। उधर, हादसे के बाद विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने कहा कि   ढीले तारों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed