{"_id":"58a4a70f4f1c1bcc57d84104","slug":"death-in-saudi-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में खुदकुशी परिवार सदमे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी में खुदकुशी परिवार सदमे में
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी क्षेत्र के रहने वाले युवक का सऊदी अरब में पंखे पर लटकता शव मिला, मौत की खबर सुन रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र के एक युवक सऊदी कमाने के लिए गया था। उसका शव सऊदी उसी के रूम में लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। दो दिन बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। लोगों का कहना थाकि ठूठीबारी टोला धरमौली निवासी राजन खरवार 29 नवंबर को सऊदी कमाने के लिए गया था।
जहां 11 फरवरी को उसका शव उसके ही कमरे में लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। धीरे-धीरे खबर सऊदी में आग की तरह फैल गई। आसपास काम कर रहे भारतीय क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मंगलवार की शाम फोन कर राजन खरवार के परिजनों को जानकारी दी। धरमौली निवासी राजन खरवार लालचन खरवार का बड़ा लड़का था। उसकी शादी 2010 में सिसवां के चौमुखवां नौका टोला की ममता से हुई थी। इसके दो पुत्र अनूप(5), अनुज(4) हैं। राजन की मौत की खबर सुन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।