फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in bangluru

बंगलुरु में भुवनी के युवक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
death in bangluru
बंगलुरु कमाने गए युवक की मौत की खबर पर रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
घुघली। बंगलुरु में शटरिंग का काम करने गए युवक की छत से गिर कर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव लेने घर के कुछ लोग बंगलुरु रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी गांव के चुवनी निवासी 22 वर्षीय अमित यादव पुत्र हरेंद्र यादव बंगलुरु में शटरिंग का कार्य करता था। परिजनों के कहना है कि 9 अक्टूबर को अमित अपनी मां और पत्नी से यह कह कर कमाने गया कि होली में घर आएगा तो अन्य जरूरतों की व्यवस्था करेगा। वह 2 मार्च के लिए अपना टिकट भी करा लिया था।
विज्ञापन


लेकिन घर वालों और अमित के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब साथ में काम कर रहे गांव के कुछ लड़कों ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे हरेंद्र के मोबाइल पर फोन कर बताया कि शटरिंग का कार्य करते समय अमित की मौत हो गई है। मोबाइल पर मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। पिता मोबाइल लिए बेजान मूर्ति की तरह गिर पड़े मां सुनीता बेहोश हो गई। पत्नी किरन को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका सुहाग उजड़ चुका है। बदहवास होकर रास्ते को देख रही हैं कि अभी उनका पति घर आएगा। आने जाने वालों से आने का समय पूछ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जतायाः रतनपुर। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकांत यादव की मां कैलाशी देवी के निधन पर शोक सभा में प्रमुख सावित्री देवी, गणेश चंद्र त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेश गुप्ता, यदुनंदन यादव, राजेश श्रीवास्तव, जगरनाथ प्रसाद, संजय यादव, विक्रम यादव आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed