{"_id":"58d2c9494f1c1bb6681a52b4","slug":"deadbody-found-dipped-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदे युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में कूदे युवक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिसवा क्षेत्र की नहर में मिली लाश के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा संडा में मंगलवार को नारायणी नहर शाखा में कूदे राम समुझ का शव बुधवार को सुबह करीब 6 बजे निकाला गया। शव मिलते ही पूरा परिवार घटना से सदमे में आ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
संडा ग्राम सभा में नारायणी नहर शाखा के किनारे रुद्र महायज्ञ चल रहा है। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे नहाने के लिए राम समुझ नहर में कूद पड़ा लेकिन काफी देर तक पानी के ऊपर नहीं आया। ज्यादा समय बीत गया तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव वाले और मछुआरों की टीम देर शाम तक राम समुझ की तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद ग्राम प्रधान महेश प्रजापति ने नहर विभाग को घटना से अवगत कराते हुए नहर के पानी को बंद कराया।
पानी कम होने के बाद बुधवार सुबह करीब 6 बजे राम समुझ का शव नहर में उसी जगह दिखाई दिया जहां वह नहाने के लिए कूदा था। इसकी जानकारी होते ही परिवार वालों के सहित गांव वाले घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एक वर्ष पूर्व ही राम समुझ की शादी ठूठीबारी कोतवाली के ग्राम जमुई निवासी अर्जुन की बेटी चंद्रकला के साथ हुई थी। पत्नी उसके शव से लिपटकर दहाड़े मार-मार कर रो रही थी।
विज्ञापन
उसके करुण क्रंदन से गांव के लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। मां कुसुमावती व पिता शिव शंकर को तो मानो कि जैसे सांप सूंघ गया हो। वे दोनों एक किनारे बैठकर बेसुध पड़े थे। राम समुझ का छोटा भाई जीतन घर के जीविकोपार्जन के लिए मद्रास में कमाई करता है। पत्नी चंद्रकला 6 माह की गर्भवती है। घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया है।