{"_id":"58864a6d4f1c1bbc7ecf44e2","slug":"dead-body-of-youth-found-in-his-home-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार। सोमवार की सुबह कोठीभार थानाक्षेत्र के बिसोखोर गांव के मदरहा टोला में एक 20 वर्षीय युवक की उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। मृतक के कान से खून निकलने व गले पर नाखून के निशान और आंखों के बाहर निकल जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी कुछ ही दिन पहले पंजाब से कमा कर लौटा था।
मदरहा टोला निवासी प्रदीप शर्मा (20) पुत्र रामाश्रय अपने हिस्से की जमीन में मकान बनवा कर रहा था। रोजाना की तरह रविवार को काम निपटाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी कमरे में लाश पाई गई। प्रदीप के कान से रक्त का स्राव हुआ था और आंखें बाहर की ओर निकली हुईं थीं। और तो और उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल भी गायब था। मौके पर मिले साक्ष्य और परिस्थितियों के अनुसार प्रदीप की मौत हत्या की तरफ इशारा कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप के दो वर्ष की अवस्था में ही उसके मंदबुद्धि पिता रामाश्रय शर्मा उसे छोड़कर कहीं चले गए। जो आज तक वापस नहीं आए। प्रदीप के पैदा होते ही पहले मां भी किसी के साथ कहीं चली गई थी। इस बिना मां बाप के बच्चे को बगल के सीताराम वर्मा ने पाला पोसा था। जब बड़ा हुआ तो बाहर जा के कमाने लगा था। अभी 20 दिन पहले पंजाब से कमा कर लौटा था। हत्या की वजह कई पहलुओं के इर्द गिर्द घूम रही है। परंतु यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।