फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   croud unroar after road accident

सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने मचाया उत्पात

Thu, 29 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 29 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर अमवा के पास बेकाबू ट्रक की टक्कर से आधा दर्जन लोगों के घायल होने के बाद बुधवार की शाम जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की। एक टेंपो को लूटकर आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड पर पथराव किया।
पथराव में एक पुलिस कर्मी को चोट आई है। रास्ते से गुजर रही एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
बुधवार की रात करीब 8 बजे बालू लदी ट्रक (नंबर यूपी 53 जी 1184) महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रक श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के उर्दहनी पुल के पास अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने पहले एक टेंपो को टक्कर मारा फिर राहगीर महिला को जख्मी कर दिया। भागने की कोशिश में चालक ने अमवा चौराहे के पास सब्जी की दुकान पर खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए किराने की दुकान में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से अंडे की दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सब्जी विक्रेता इंद्रासन सैनी सहित अखिलेश वर्मा, दीपक जायसवाल, अविनेश जायसवाल व रमेश घायल हो गए। सभी लोगों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया।
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। इसी दौरान गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रही एक टेंपो पर भी धावा बोल दिया। चालक को खदेड़ने के बाद लोगों ने टेंपो में रखे बर्तन व अन्य सामान लूट लिए और आग लगा दी।
वहां से गुजर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने निशाना बनाया। पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के दस्ते पर पथराव किया।

इसमें एक पुलिस कर्मी को चोटें भी आई। भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम वापस लौट गई। बाद में भारी फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात तक चौराहे पर तनाव की स्थिति बनी रही।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed