फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crores of rupees two and a half million theft

नकब काटकर ढाई लाख की चोरी

Tue, 19 Dec 2017 12:16 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 19 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
crores of rupees two and a half million theft
naked thief - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के पैसिया ललाईन चौराहा पर स्थित कपड़े की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा नकब काटकर 40 हजार नकदी समेत करीब ढाई लाख के कपड़े व एलईडी चुरा ले गए। इस घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में दहशत का माहौल है। कोल्हुई थाना के रूद्रपुर शिवनाथ के रहने वाले दुकानदार श्रीनरायन गुप्ता ने पुरंदरपुर थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुरंदरपुर पुलिस को दिए तहरीर में दुकानदार श्रीनरायन गुप्ता ने कहा है कि उसकी पैसिया ललाईन चौराहा पर हरिओम एंड संस के नाम से थोक व फुटकर कपड़े की दुकान है। हमेशा की तरह रविवार को देर रात आठ बजे वे दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान में कपड़ा वगैरह बिखरा था। इसके बाद पीछे से दीवार में नकब कटा हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन

सामान मिलाने व काऊंटर देखने के बाद पता चला कि काऊंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 40 हजार नकद के साथ ही एक एलईडी व लगभग दो लाख रुपये का सूट, साड़ी व रेडीमेड कपड़ा सहित कुल करीब ढाई लाख के सामान चोर उठा लगा गए। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस जांच की खानापूर्ति करने में लगी रही। वहीं एसओ पुरंदरपुर राजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed