{"_id":"58d419264f1c1bb6681a63d7","slug":"cheated-18-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदल उड़ाए 18 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड बदल उड़ाए 18 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में एटीएम हैकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। एटीएम से पैसे निकालने आईं शिक्षिका को झांसा देकर उनका कार्ड बदलकर रकम निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
फरेंदा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ठड़वरिया में प्रियंका सहायक अध्यापिका हैं। बृहस्पतिवार सुबह राजकीय कन्या इंटर कालेज आनंदनगर में परीक्षा ड्यूटी करने के बाद पैसे निकालने के लिए वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पहुंचीं। उनके पीछे लाइन में एक युवक लग गया। जल्दी जल्दी में एटीएम मशीन में कार्ड लगाने के बाद मशीन ने कार्ड स्वीकार नहीं किया।
तभी पीछे लाइन में लगे युवक ने मदद की बात करते हुए शिक्षिका का एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगा दिया और छह हजार रुपये निकालकर शिक्षिका को दे दिया। कार्ड वापस करने में उसने हेराफेरी कर दी। कुछ देर बाद शिक्षिका कें मोबाइल पर 18 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया तो उन्होंने कार्ड देखा। पता चला कि कार्ड बदल दिया गया हैं। ठगी की जानकारी होने के बाद शिक्षिका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।