{"_id":"58b0827c4f1c1ba03fb24736","slug":"bike-and-cash-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल की दुकान में बाइक और नकदी जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल की दुकान में बाइक और नकदी जली
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर क्षेत्र के फल की दुकान में आग लगने से बाइक जली।
- फोटो : अमर उजाला
रतनपुर। नौतनवां थाना क्षेत्र रतनपुर में नहर रोड पर शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे एक फल की दुकान में आग लगने से नगदी समेत बाईक जलकर राख हो गयी। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव खैराटी के रामकृपाल उर्फ रामू यादव की रतनपुर चौराहे पर फल व जूस की दुकान है।
वह सुबह अपने दुकान के बाहर गत्ता जला कर हाथ सेंक रहे थे। उसके बाद सात बाकी बचे गत्ते दुकान में रख कर चौराहे पर ठेला लगाने चले गये। बताया जा रहा है कि जल रहे गत्ते से निकली चिंगारी से आग लग गयी। जिससे दुकान में रखा फल का कैरेट, बाईक तथा नकदी जलकर खाक हो गई।