फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   arrested accused escaped from police station

चकमा देकर गिरफ्तार अभियुक्त थाने से फरार

Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
arrested accused escaped from police station
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
सिसवा बाजार। मंगलवार को चोरी के एक मुख्य अभियुक्त ने कोठीभार पुलिस की चौकसी व कार्यप्रणाली की हवा निकाल दिया। दिन के उजाले में दर्जनों की भीड़ में अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।
विज्ञापन


जब इस बात की जानकारी थाने के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरी टीम फरार अभियुक्त की तलाश में जुट गई। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 विगत दिनों सिसवा ब्लॉक में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी  सहकारिता प्रभुनाथ तिवारी के घर चोरी हुई थी। वे अपनी बेटी की असामयिक मृत्यु के बाद ब्रम्हभोज के लिए कुशीनगर चले गए थे। बीते शुक्रवार को जब वे बीजापर स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे और घर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते घुस घर में रखे आलमारी, बक्से व बेड के अंदर रखा आठ हजार रुपया नकद, लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान लेकर चंपत हो गए थे। जिसके बाद प्रभुनाथ तिवारी ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की थी।

पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठा लिया। इसमें से बीजापार निवासी धर्मवीर के पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। जिसके बाद पुलिस अन्य सामानों की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेजने की तैयारी में थी।


तभी अभियुक्त धर्मवीर मंगलवार की दोपहर दिन में ही थाने से प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर  पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। मामले में चौकी इंचार्ज सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को खोजने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही अभियुक्त को  गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed