फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   anger over wine shop in town

कस्बे में शराब की दुुकान से गुस्सा, सड़क पर लोग

Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 23 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
anger over wine shop in town
फन वैली स्कूल के शिक्षक शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा। जिलेभर में कस्बे और आबादी के बीच शराब की दुकानों का विरोध हा रहा है। शनिवार को इंदिरा नगर मुहल्ले में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्ले स्कूल के प्रिंसिपल के साथ तमाम लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। सब ने एक स्वर में स्कूल के करीब से शराब की दुकान को हटवाने की मांग की।  फरेंदा में भी शराब की दुकान कस्बे के बाहर ले जाने की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन

    
नवल किशोर और पंकज ने बताया कि नगर के बांसपार रोड पर फन वेली प्ले स्कूल स्थित है। जहां पर छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है। वर्तमान समय में विद्यालय के सटे शराब की दुकान स्थापित कर दी गई है। जिससे विद्यालय एवं आस-पास का माहौल खराब हो रहा है। अशोक और छोटेलाल ने कोर्ट का हवाला देकर कहा कि विद्यालय या मंदिर के 250 मीटर की परिधि में शराब की दुकान नहीं खुल सकती है। लेकिन यहां पर स्कूल के सटे ही शराब की दुकान खोल दी गई है। इससे बच्चों को दिक्कत हो रही है।  इस मौके पर मो. जफर, रामानुज, विधि नरायन पटेल, नितेश त्रिपाठी, रामउग्रह यादव, दीपक के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, न्यायालय के आदेश के बाद भी फरेंदा कस्बे में शराब की दुकानें खुल रही हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से करने के बाद शनिवार को कस्बे के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया तब जाकर लोग माने। फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में मॉडल शाप अंग्रेजी शराब की दुुकान खोलने के प्रयास को लेकर स्थानीय लोगो में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सभासद चंद्रसेन सिंह, सुशीला देवी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कस्बे के बीच में अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने से अगल-बगल का माहौल खराब होगा। महिलाएं व बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। दुकान के बगल में ही चर्च व कई शिक्षण संस्थाएं हैं। इससे छात्रों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेेगा। इस दौरान प्रदीप पांडेय, सोनू पांडेय, मोनू पांडेय, बलराज प्रसाद, अजय कुमार, प्रभात चंद, दीपनरायन, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed