फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   accused abscond from custody

वन विभाग की हिरासत से अभियुक्त फरार

Wed, 26 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 26 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
accused abscond from custody
खुर्रमपुर बीट में छापेमारी के दौरान कार में लदी लकड़ी बरामद। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। खुर्रमपुर बीट में सोमवार की रात छापेमारी में नौ बोटा साखू की लकड़ी बरामदगी के में मामले में मंगलवार को पकड़े गए पांच तस्करों में एक अभियुक्त वन कर्मियों के चंगुल से फरार हो गया। मेडिकल जांच के दौरान सीएचसी से भागे अभियुक्त की तलाश में वन कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


फरेंदा रेंज के अंतर्गत खुर्रमपुर बीट में सोमवार की रात में करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई।  मौके पर एक कार, दो साइकिल के साथ नौ बोटा साखू की लकड़ी व चार चिरान की लकड़ी और लकड़ी काटने के हथियार बरामद किए गए। वन विभाग की टीम को देखते ही सभी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। लेकिन उनकी पहचान हो गई थी।
विज्ञापन


पहचान के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को पकड़ लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है। पकडे़ गए आरोपियों को वन रेंज लाया गया। उनकी पहचान सुजीत निवासी बृजमनगंज के बंजरहा सोनबरसा टोला श्रीरामपुर, रामवेलास, रामकिशुन, राजेश, मुराली निवासी बृजमनगंज के महुलानी नंदनगर के रूप में हुई। अरविंद यादव अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनक्षेत्राधिकारी विनोद नायक ने बताया कि पकडे़ गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सभी अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा ले जाया गया। जहां से सुजीत ने वन विभाग के कर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया है। उसको भी शीघ्र दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed