फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A person has been trapped in a leash

पट्टे में फंसकर एक व्यक्ति की गई जान

Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
A person has been trapped in a leash
पट्टे में फंसकर एक व्यक्ति की गई जान - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। धान की कुटाई करते समय मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। व्यक्ति अपने ही मशीन से घर के सामने धान कूट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर निवासी रामपत गुप्ता (55) शनिवार की सुबह घर के सामने ट्रैक्टर मशीन जोड़कर धान की कुटाई कर रहे थे। अचानक उनके शरीर का कपड़ा पट्टे में फंस गया और मशीन ने अपनी तरफ खींच लिया। मशीन में फंसकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया  और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मशीन से शव को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना विनोद चौधरी ने पुलिस को दी। एसआई हरिकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर रामपत की पत्नी, भाई रामनेवास और पुत्र मथुरा व प्रदीप का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed