फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सरहद पर लगेगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडिफिकेसन डिवाइस सेंसर

सरहद पर लगेगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडिफिकेसन डिवाइस सेंसर

Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरहद पर लगेगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडिफिकेसन डिवाइस सेंसर

विज्ञापन
सरहद पर लगेगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के नाम पर सामान मंगाकर भारत में बेचने और जीएसटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाया जाएगा।

कर चोरी की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को जीएसटी कमिश्नर गोरखपुर जयंत कुमार सिंह ने सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। उन्होंने सरहद से पांच किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाने का निर्देश दिया। सिंह ने बताया कि डिवाइस पहली नवंबर को लग जाएगा। ऐसा शासन के आदेश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर डिवाइस लगाया जाएगा। सोनौली सरहद के कुनसेरवा बाइपास पर डिवाइस लगेगा। सभी ट्रकों को शासन की तरफ से सौ रुपये में एक टैग मिलेगा, जिसकी वैधता एक साल की होगी। इसमें ट्रक और माल की सभी डिटेल होगी। ट्रक के डिवाइस टावर के नीचे से गुजरते ही शासन को उसकी सारी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया की व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी और जिस ट्रक पर टैग नहीं होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed