{"_id":"5b42069c4f1c1bb2288b54b2","slug":"81531053724-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से हुण्डी कारोबारी के पास मिला एक करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से हुण्डी कारोबारी के पास मिला एक करोड़
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडी धंधेबाज के पास मिला एक करोड़
नवलपरासी। नेपाल में हुंडी व हवाला का अवैध धंधा खूब फलफूल रहा है। इसके तार भारतीय क्षेत्रों से भी जुड़ा है। रविवार की सुबह नेपाल पुलिस ने वीरगंज उप नगर पालिका से मुख़बिर की सूचना पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम के साथ एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। प्रहरी उपनिरीक्षक रेवती ढकाल ने बताया कि बीरगंज उप नगरपालिका वार्ड-12 रानीघाट से राहुल केशरी को एक करोड़ से अधिक की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। व्यापारी के संबंध में पहले से ही सूचना मिल रही थी कि वह हुंडी का धंधा करता है। उसके पास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।