{"_id":"5c0181c8bdec221c8f68b897","slug":"71543602632-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा में दुपट्टे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखा में दुपट्टे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखा में दुपट्टे से लटकता मिला विवाहिता का शव
महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव टिकुलाहिया में शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकते हुए मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की सास जाहिदा खातून की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल राष्ट्र के जिला रूपन्देही थाना मधुबनिया गांव हरनामपुर निवासी मोहम्मद इसहाक ने अपनी बेटी खुशबू (25) की शादी छह वर्ष पूर्व महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के गांव टिकुलिया निवासी मोहम्मद युनूस के पुत्र अस्तुल्लाह के साथ की थी। दंपती से एक चार वर्ष की बेटी बेबी है। महिला के पति अस्तुल्लाह पिता पिता से अलग रहते थे। वह तीन माह पहले रोजी रोटी के चक्कर में सऊदी चले गए। उनकी बेटी बेबी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने नाना के घर नेपाल में रहती है। पति जब सऊदी चले गए तो महिला का भाई आशिक अली (15) अपनी बहन के साथ रहने लगा। वह यहीं पास के ही मदरसे में पढ़ता है।
शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे मृतका के भाई ने बहन को आवाज दी तो बहन नहीं बोली। इस पर आशिक बहन खुशबू के कमरे में गया तो देखा कि पंखे में दुपट्टा के सहारे उसका शव लटक रहा था। यह देख वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर उसे कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति सऊदी में रहकर काम करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले की छानबीन की जाएगी।