फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मारपीट में घायल की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

मारपीट में घायल की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

Tue, 26 Jun 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम
जाम लगाते लोग

विज्ञापन


महराजगंज/धानी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड में बीते दिनों दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल महेंद्र की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में सोमवार को मौत हो गई। देेर शाम शव आया तो परिजन समेत गांव के लोग धानी कस्बे के पास सिर्द्धाथनगर रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थानेदार के खिलाफ भी गांव के लोगों ने गुस्से का इजहार किया। देर रात तक सड़क जाम रहा। मौके पर समझाने गए थानाध्यक्ष बृजमनगंज को लोगों ने भगा दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
बीते दिन कोईलाडाड गांव में दो पक्ष आपस में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की, जिसमें महेंद्र 37 घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। सोमवार को मौत हो गई। सोमवार की देर शाम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के पिता मिन्हक, संतोष, पूजन, धर्मेंद्र गांव के लोगों के साथ सिर्द्धाथनगर रोड को जाम कर दिया। मृतक परिजनों के साथ गांव के लोग आक्रोशित होकर कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता ने कहा कि पुलिस की भूमिका पूरे प्रकरण में ठीक नहीं है। अगर पुलिस गंभीर रहती तो यह घटना न होती। बेटे को मारने पीटने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई के बजाय खामोश है। उन्होंने कहा कि बेटे के शव को सड़क से तभी उठाया जाएगा जब उच्चाधिकारी आरोपियों समेत थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर से बृजमगंज पुलिस मामले में आरोपियों को हिरासत लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि क्षेत्राधिकारी फरेंदा को मौके पर भेजा गया है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही जाम समाप्त करा दिया जाएगा। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed