फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत

Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत
मासूम की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मामला संदिग्ध होने पर मासूम की मां ने कोतवाली पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव निवासी अखिलेश गुप्ता ने अपने गांव की इंद्रावत से साल भर पहले शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद अखिलेश इंद्रावत को अपने घर पर छोड़कर दिल्ली काम करने चला गया। कुछ दिन बाद इंद्रावत की अखिलेश के परिजनों से अनबन हो गई तो इंद्रावत अपने मायके जाकर रहने लगी। शनिवार की शाम अखिलेश दिल्ली से घर आया और अपने ससुराल से पत्नी व बेटे अमन (10 माह) को लेकर अपने घर आया। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह की वजह से परिजनों ने अखिलेश व उसकी पत्नी इंद्रावत को घर में प्रवेश नहीं करने दिया तो दोनों बेटे के साथ बगल में स्थित पशुशाला में जाकर सो गए। रविवार की सुबह जब अमन नहीं जगा तो इंद्रावत ने इसकी जानकारी अपने मायके के लोगों को दी। जिस पर इलाज के लिए अमन को सीएचसी निचलौल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को लेकर अखिलेश की पत्नी ठूठीबारी कोतवाली पहुंची और बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार राव का कहना है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed