फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो
सीएम के नाम संबोधित 10 सूत्री मांगों को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि सभी को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए जिससे शिक्षकों को बुढ़ापे का सहारा मिल सके। शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग शासन स्तर तक लंबित है, लेकिन शासन इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। अगर शिक्षकों के मामले को तत्काल निस्तारित नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे। शिक्षक नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली में शासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। इस मौके पर अरूण कुमार पांडेय, सूरज कुमार शुक्ल, क्रांति, यादव, महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिह, सच्चिदानंद सिंह, गणेश शुक्ला, नागेंद्र श्रीवास्तव, प्रभात पांडेय, चंद्रभान मिश्र, अशेका सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed