फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डूड़ी नदी का अवैध दीवार बांधतोड़वाया

डूड़ी नदी का अवैध दीवार बांधतोड़वाया

Mon, 26 Jun 2017 05:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
डूड़ी नदी का अवैध दीवार बांधतोड़वाया
अड्डा बाजार (महराजगंज)। परसौनी कला सिवान में डूड़ी नदी में मछली पकड़ने के मकसद से अवैध ढंग से बनाए गए पक्के बंधे को नौतनवां एसडीएम बिक्रम सिंह ने सोमवार को तोड़वा दिया। आंशिक दीवार तोड़े जाने के बाद अतिक्रमणकर्ता को 24 घंटे के भीतर नदी में से बांध पूरी तरह हटा लेने की कड़ी चेतावनी देकर पुलिस समेत एसडीएम लौट गए। हालांकि शिकायतकर्ता संतोष पांडेय ने अधिकारियों की इतनी सी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के परसौनी कला गांव के दक्षिणी सिवान में बाग के पास डूड़ी नदी में महज मछली पकड़ने के लिए एक शख्स ने पक्की दीवार और मिट्टी का बांध बनाकर नदी की धारा ही अवरुद्ध कर दिया। गांव के संतोष पांडेय ने 14 जून को नौतनवां तहसीलदार को शिकायत किया कि नदी की धारा रुकने से पिपरहिया परसौनी, अमवां, पडरहवां, बनवाटारी, गजरहा आदि कई गांव के हजार एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो जाएगी। शनिवार को हल्का लेखपाल राम प्रकाश चौरसिया मौके की जांच करके अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपा। सोमवार को दोपहर में एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पक्की दीवार और बांध अपने सामने आंशिक रूप से तोडंवा दिए और अतिक्रमण करने वाले शख्स को चौबीस घंटे के भीतर नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की कड़ी चेतावनी देकर चले गए। एसडीएम विक्रम सिंह ने कहा कि अवैध ढंग से डूड़ी नदी में बनाई गई पक्की दीवार और बांध तोड़ दिया गया है। अतिक्रमण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed