{"_id":"58a89c7f4f1c1bac12d84c35","slug":"5-arrested-with-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 किलो चरस बरामद, पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
51 किलो चरस बरामद, पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सौनोली बार्डर पर ट्रक में मिली चरस।
- फोटो : अमर उजाला
बेलहिया(ब्यूरो)। नेपाल विराटनगर में चरस की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस का वजन 51 किलो बताया गया है। इसे तस्कर भारतीय सरहद तक पहुंचाने जा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम विराटनगर पुलिस को सूचना मिली कि बस से चरस की एक बड़ी खेप भारतीय सरहद पर भेजी जानी है।
सतर्क हुई पुलिस ने मोरंग डिपो पर ही बस की जांच की और 51.4 किलोग्राम चरस बरामद कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नेपाली नागरिक बताए जा रहे हैं। डीएसपी चंद्र के रेग्मी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।