फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4th accused arreted

चौथा हत्यारोपी भी पहुंचा जेल

Wed, 26 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 26 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
4th accused arreted
विवाहिता की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर मझौवा में विगत डेढ़ वर्ष पूर्व हुए दलित युवती की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी रमाशंकर यादव के साथी रोहित मौर्या को भी जेल भेज दिया। हत्या में आरोपी गांव के ही तीन सगे भाई पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा रानीपुर मझौवा निवासी भगवंत प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री सुमन भारती 28 दिसंबर 2015 को किताब खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी। मगर देर रात तक वो घर वापस नहीं लौटी। सुमन के परिजन कोठीभार थाने में गांव के रमाशंकर यादव पुत्र पुजारी यादव के खिलाफ अगवा कर हत्या करने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने रमाशंकर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज तो कर लिया मगर न तो सुमन की बरामदगी और न ही गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

 
परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे और पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में मामले में टाल-मटोल करती रही। जिसके बाद सुमन के परिजन पुलिस विभाग के अधिकारियों व मुख्यमंत्री तक न्याय के लिए भटकते रहे। मगर उनकी कहीं न सुनी गई। अंतत: वे उच्च न्यायालय पहुंच गए। उच्च न्यायालय ने 22 अप्रैल  कोठीभार पुलिस को 6 दिन के अंदर मामले का पर्दाफाश करने की हिदायत दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 23 अप्रैल की रात में ही रमाशंकर व उसके दो सगे भाई रामनरायन व रामलखन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रमाशंकर व रामनरायन ने सुमन को अगवा कर उसकी हत्या की बात कबूली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुबह क्षेत्राधिकारी निचलौल सुरेंद्र नाथ तिवारी, नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के निशानदेही पर अहिरौली घाट पर ढाई घंटे तक जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर सुमन के शव को ढूंढने का प्रयास करती रही मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल रमाशंकर के एक साथी गांव के ही रोहित मौर्या पुत्र अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed