{"_id":"57dd92d04f1c1b5e48d48850","slug":"4-injured-in-accidents-3-rsffered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक समेत 4 घायल तीन गंभीर, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में बालक समेत 4 घायल तीन गंभीर, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कार ने चार को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। अलग-अलग हादसों में बालक समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां से तीन की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के ढोढ़पुर निवासी विंध्याचल का 10 वर्षीय पुत्र रवि शनिवार की सुबह धानी ढाला के समीप सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान गोरखपुर से फरेंदा की तरफ आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के लोगों ने बालक को सीएचसी बनकटी ले गए।
जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना शुक्रवार की रात भैया फरेंदा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार राजमार्ग के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा गए। इसमें नौतनवां निवासी किशन जायसवाल (28) और दीपू चौधरी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां से किशन की गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में पुरंदरपुर के अमहवां निवासी अफसाना बेकाबू बाइक से गिर कर घायल हो गईं। घर के लोग उन्हें सीएचसी बनकटी लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
पुरन्दरपुर। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शनिवार की शायं 5 बजे मारुती की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हबीबगढ़ निवासी परवेज व नाजिम अपनी बाइक से रानीपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे कि अभी वह सोनबरसा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही मारुती ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया गया।